सीतामढ़ी, जनवरी 9 -- सीतामढ़ी। जिले में ठंड और शीतलहर ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। ठंडी हवा की वजह से कपकपी रही। तापमान लगातार गिरते हुए 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं अगले एक-दो दिन में एक से दो डिग्री गिरावट की संभावना जतायी गयी है। कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय व प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राम ईश्वर प्रसाद के अनुसार गुरुवार को जिले का अधिकतम औसत तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं करीब 7 किमी की रफ्तार से ठंडी हवा चली। हालांकि दोपहर में हल्की धूप निकली, लेकिन पछिया हवा की वजह से धूप में वैसी गर्मी नहीं रही। ठंड ने घरों में लोग कैद होने पर मजबूर कर दिया है। सुबह और शाम सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। ठंड की इस मार ने इंसानों के साथ-साथ पशु और पक्षियों की मुश्किलें भी कई गुना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.