दुमका, नवम्बर 30 -- दुमका, प्रतिनिधि। धारा फाउण्डेशन एण्ड पब्लिकेशन छत्तीसगढ़ की ओर से जामा प्रखंड अंतर्गत चिकनियां पंचायत के कोल्हड़िया मध्य विद्यालय के सहायक अध्यापक एवं युवा कवि तेज नारायण राय को मुंशी प्रेमचंद स्मृति राष्ट्रीय धारा सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। युवा कवि लेखक तेज नारायण राय को यह सम्मान इसी वर्ष लिटिल बर्ड पब्लिकेशन दिल्ली से प्रकाशित उनकी पुस्तक 'पहाड़ पर बसा गांव' के लिए प्रदान किया गया है। ग्रामीण जीवन की सामाजिक राजनीतिक विसंगतियों और आम आदमी के जीवन संघर्ष को लेखन के माध्यम से चित्रित कर सामने लाने के उनके साहित्यिक प्रयास के लिए प्रदान किए गये इस सम्मान के लिए तेज नारायण राय ने धारा फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...