नोएडा, फरवरी 23 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। जिला पंचायत सभागार में सोमवार को बजट बैठक हुई। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-2027 के लिए करीब नौ करोड़ रुपये के विकास कार्य प्रस्तावित किए गए और आय का लक्ष्य लगभग 15 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में तेज ध्वनि में डीजे बजाने पर रोक लगाने का प्रस्ताव मंजूर किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी ने बताया कि बैठक में पंचम वित्त आयोग की अनुमानित धनराशि लगभग 3.40 करोड़ आंकी गई। बैठक में बताया गया कि गांवों की गलियों में तेज ध्वनि में डीजे बजते हैं। इससे ग्रामीणों को परेशानी होती है। डीजे एक जगह खड़े होकर घंटों तक बजता रहता है। इस पर रोक का प्रस्ताव पास किया गया। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के श्मशान घाटों पर शवदाह गृह निर्माण को प्राथमिकता देने के संबंध में सहमति दी ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.