पूर्णिया, सितम्बर 6 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।शुक्रवार को दिन भर तेज धूप रही। दोपहर बाद जब आसमान से बादल हटे तो गर्मी काफी ज्यादा हो गई। अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि सुबह की आद्रता 70% और शाम की आद्रता 78% रिकॉर्ड की गई। देर संध्या आसमान में घने बादल दिखे लेकिन वर्षा नहीं हुई। शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिन में बादल छाए रहेंगे। बारिश की भी संभावना है। रात में भी तूफान और बारिश की संभावना है। हवा की गति 10 से 15 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है। आर्द्रता का स्तर 70 से 90 प्रतिशत रहने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...