नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में तेज धूप के कारण गर्मी फिर से लौटती हुई दिख रही है। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में शनिवार दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग तीन डिग्री ज्यादा रहा। यह इस महीने का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को भी तेज धूप के चलते दिन ऐसा ही गर्म रहेगा। दिल्ली में मानसून की वापसी के बाद खासतौर पर रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई थी। लेकिन, अब फिर से एक बार तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दिन और रात दोनों ही का तापमान सामान्य से ज्यादा चल रहा है। दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में सुबह से ही तेज धूप निकल रही है जिसके चलते अधिकतम तापमान में तेज इजाफा देखा जा रहा है। दिल्ली के सफदरजंग में शनिवार दिन का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.