बुलंदशहर, अप्रैल 25 -- गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह से ही तेज धूप और तपिश से शरीर झुलसने जैसी स्थिति बन रही है। शरीर से पसीना रूकने का नाम नहीं ले रहा है। अप्रैल महीने में आसमान से आग बरस रही है। गुरुवार को सूर्यदेव के तीखे तेवरों के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। गर्मी के चलते बाजार में भी रौनक कम रही। गर्म हवाओं ने लू का अहसास कराया। अधिकतम तापमान उछाल भरकर 41 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान गिरावट के बाद 19 डिग्री पर पहुंचा। मौसम विभाग के मुताबिक अब हीट वेव के साथ लू परेशान करेगी। दो दिन बाद मौसम बिगड़ सकता है। तापमान में कमी आ आएगी। गर्मी धीरे-धीरे भीषण रूप धारण कर रही है। आसमान से आग बरसने के साथ ही धरती भी धधकने लगी है। जिससे दोगुना गर्मी का अहसास हो रहा है। खुले में निकलना मुश्किल हो रहा है। त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.