बुलंदशहर, सितम्बर 28 -- तेज धूप और उमसभरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। गर्मी के चलते लोगों के पसीने छूट रहे हैं। न्यूनतम तापमान 27 और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। रविवार को दिनभर गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। दोपहर के समय कुछ देर के लिए बादलों की आवाजाही बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दिनों में सुबह-शाम राहत की उम्मीद है। तापमान गिरावट के बाद 31 डिग्री तक पहुंचेगा। सितंबर महीना बीतने को है, लेकिन गर्मी का असर कम नहीं हो रहा है। सुबह-शाम के साथ दोपहर में तेज धूप परेशान कर रही है। गर्मी में लोग पसीनों से तर-बतर हो रहे हैं। तापमान में भी दो से तीन डिग्री तक की बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। रविवार को सुबह से तेज धूप के चलते गर्मी का अहसास हुआ। दिन बढ़ने के साथ ही गर्मी ने लोगों को परेशान किया। दोपहर के सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.