कानपुर, फरवरी 9 -- कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में सर्दी अंतिम चरण में होने के साथ दिन में निकल रही धूप की वजह से सर्दी का असर कमजोर हो गया ह। सोमवार को भी धूप निकलने के साथ ही पारा सामान्य से पौने तीन डिग्री ऊपर रहने से लोगों को सर्दी से राहत मिली। मौसम में आए बदलाव से बाजारों से लेकर खेतों तक चहल पहल बढ़ गई। हालांकि ठंडी हवा राहगीरों खासकर दो पहिया वाहनों को अभी सर्दी का अहसास कराती रही। जिले में मौसम बार बार करवट बदल रहा है। इसके साथ ही तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। रविवार रात में पारा सामान्य से एक डिग्री नीचे जाकर 8.6 डिग्री पर पहुंचने के साथ ठंडी हवा लोगों को सर्दी का अहसास कराती रही। सोमवार को आसमान साफ रहने व सर्द हवा के साथ दिन शुरू हुआ। लेकिन दिन में तेज धूप निकलते ही लोगों को सर्दी से राहत मिली। इससे गांवों से लेकर कस्बों तक च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.