बरेली, जुलाई 13 -- बारिश के बाद शनिवार को तेज धूप से पारा उछल गया। दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक रहा। दिन के साथ ही लोग रात में भी गर्मी और उमस से परेशान रहे। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि 15 जुलाई तक बारिश के आसार हैं और उसके बाद मौसम करवट ले सकता है। शनिवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला नजर आया। आसमान साफ रहा और सुबह करीब 9 बजे तेज धूप निकली। पूरा दिन धूप के चलते लोग गर्मी से परेशान रहे। उमस ने भी लोगों को खूब सताया। शनिवार को दिन में अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से करीब तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं रात में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से करीब 2 डिग्री सेल्सियस अधिक 27.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बीते चौबीस घंटे में 0.6 मिमी बारिश होना रिकार्ड किया गया है। अभी तीन दिन तक बार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.