सहरसा, मई 12 -- नवहट्टा, एक संवाददाता। बीते चार दिनों से बढ़ रही तेज धूप व गर्मी के कारण अस्पताल में मरीजों की संख्या में बड़े पैमाने पर बढ़ोतरी देखी जा रही है। पेट दर्द, उल्टी, दस्त व बुखार के मरीजों की बढ़ती संख्या से अस्पताल में इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या सौ से अधिक दर्ज की जा रही है। बच्चों में बढ़ रही डायरिया व बुखार से जहां परिजन परेशानी में आ गए हैं वहीं चिकित्सकों द्वारा खान पान में एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है। पेट दर्द हो अथवा तेज बुखार की चपेट में आ गए बच्चों को सीएचसी नवहट्टा अस्पताल में भर्ती कर उपचार कर रहे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा संजीव कुमार सिंह ने धुप व गर्मी में अचानक से हुई बढ़ोतरी होने को बीमारी बढ़ने का प्रमुख कारण बताया है। बच्चों में फास्ट फूड व जंक फूड के बढ़ रही चलन सहित खतरनाक रसायन वाले पेय पदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.