प्रयागराज, जून 12 -- प्रयागराज। शहर में गुरुवार को भी सूरज आग बरसा रहा है। गर्म हवाओं से लोगों को राह चलने में दिक्कत हो रही है। सुबह से ही दोपहर जैसी गर्मी बेचैन करने लगी है। लू के चलते लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। गर्मी से आम आदमी ही नहीं बेजुबान पशु-पक्षी भी व्याकुल हो रहे हैं। पार्कों में सन्नाटा छाया हुआ हे। बच्चों को कोचिंग व ट्यूशन जाना भी मुश्किल है। कार्यालय जाने वाले लोग भी अंगौछे से मुंह ढककर पहुंच रहे हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में घटते अंतर से रात में दिन जैसी गर्मी बनी हुई है। घरों में पंखा, कूलर ही नहीं बल्कि एसी भी बेसर नजन आ रहे हैं। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.