जहानाबाद, जुलाई 4 -- आसमान में बादल छाए रहने के बाद भी नहीं हुई बारिश अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज जहानाबाद, नगर संवाददाता। जिले में मौसम के मिजाज में बदलाव हो रहा है। कभी तेज धूप तो कभी आसमान में काले-काले बादल छा जा रहे हैं। लेकिन, बारिश नहीं हो रही है। शुक्रवार को भी तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी लोगों के लिए आफत बनी रही। मौसम की मार से लोगों का हाल बेहाल रहा। सुबह से ही तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया। दोपहर होते-होते तेज धूप के साथ मौसम में उमस बढ़ गई। दिन चढ़ने के साथ धूप की तपिश व उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। दोपहर के वक्त लोगों को भीषण गर्मी से पंखे भी राहत नहीं पहुंचा पा रहे थे। हालांकि दोपहर के बाद आसमान में धूप-छांव का खेल शुरू हो गया। लेकिन उमस व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.