बदायूं, जून 22 -- बदायूं, संवाददाता। जिले में तेज धूप और भीषण गर्मी ने रात की नींद और दिन का चैन छीन लिया है। सुबह से ही चटक धूप ने लोगों को परेशान कर दिया और शाम से रात तक गर्मी से बेहाल रहे हैं। बीते दिनों हुई बारिश के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली है बल्कि लोग पसीना-पसीना होते नजर आये हैं। वहीं मौसम विभाग आगामी दिनों में बारिश की संभावना दिखा रहा है। फिलहाल भीषण गर्मी ने पशु-पक्षी और मानव जीवन को प्रभावित कर दिया है। शनिवार का दिन काफी गर्म रहा है। जबकि दिन का अधिकतम तापमान कोई खास नहीं था। दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहा है। मगर सुबह से ही धूप ने अपने तेवर ऐसे दिखाये की लोग गर्मी से परेशान हो गए। दोपहर में 11 बजे ही तेज धूप और प्रचंड गर्मी के चलते लोग बचते नजर आये हैं। दोपहर के समय तो इतनी भीषण गर्मी रही की लोग घरों की ओर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.