नई दिल्ली, फरवरी 11 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी दिल्ली से अब सर्द मौसम तेजी से विदा लेने की तैयारी कर रहा है। दिनभर तेज धूप के चलते दिल्ली के तापमान में तेज बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बुधवार को दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में बुधवार सुबह हल्की धुंध देखने को मिली। सुबह हल्के बादल भी छाए रहे। दिन चढ़ने के साथ ही धुंध साफ हो गई और तेज खिली हुई धूप निकल आई। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी दिल्ली में तेज धूप के चलते अधिकतम ता...