देहरादून, जनवरी 22 -- रुड़की। क्षेत्र में पिछले चार दिनों से दिन के समय निकल रही तेज धूप और लंबे समय से बारिश न होने के कारण रबी की फसलों को नुकसान पहुंचने लगा है। किसानों का कहना है कि करीब तीन महीने से क्षेत्र में पर्याप्त वर्षा नहीं हुई है, जिससे खेतों में नमी लगातार कम होती जा रही है। इसका सीधा असर गन्ना, गेहूं, बरसी और सरसों जैसी प्रमुख रबी फसलों पर पड़ रहा है। फसलों को नुकसान से बचाने के लिए किसानों से सिंचाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...