गुड़गांव, अप्रैल 23 -- गुरुग्राम। क्षेत्र में पड़ रही प्रचंड गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। बुधवार को सुबह चली गर्म हवाओं ने लोगों को पसीने छुटा दिए। अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में सूरज की तेज किरणों और लू के थपेड़ों ने तपिश को और ज्यादा बढ़ा दिया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। तेज धूप के कारण दोपहर में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। स्कूल, कालेज और दफ्तर जाने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डाक्टरों और विशेषज्ञों का कहना है कि इस मौसम में लू लगने का खतरा अधिक होता है, ऐसे में सतर्कता जरूरी है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। लोगों को सला...