गाजीपुर, जून 7 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सुबह से ही तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल किया। पछुआ हवा के थपेड़े लोगों के चेहरे को झुलसाते रहे। सुबह एक घंटे के लिए आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया। बारिश जैसे हालात बन गए, लेकिन थोड़ी देर बाद ही सूर्यदेव बादलों की ओट से बाहर निकल आए। शाम पांच बजे तक धूप के चलते लोगों का बुरा हाल रहा। एक हफ्ते पहले हुई बारिश के बाद लोगों को गर्मी से निजात मिल गई थी। मौसम ठंडा हो गया था। पंखे से काम चल जा रहा था, लेकिन बीते तीन दिनों से गर्मी फिर अपने पुराने रंग में लौट आई। सूरज के तेवर से लोग सहम गए। शनिवार को पारा उछलकर 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 30 डिग्री पर टिका है। कड़ी धूप के कारण लोगों का बुरा हाल था। धूप के चलते लोग बेहाल नजर आए। पानी की तलाश में लोग भटकते रहे। चौराहों...