झांसी, फरवरी 14 -- झांसी, संवाददाता मौसम लगातार तल्ख होता जा रहा है। बुधवार फाल्गुन कृष्ण पक्ष प्रतिपदा टनटनाती धूप, हल्की बयार के बीच तपन के साथ आई। अधिकतम पारा 30 डिग्री के पार पहुंचा और 30.6 डिग्री पर टिका गया। जो सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक था। न्यूनतम ताप 13.6 डिग्री दर्ज किया गया। गुजरे, 10 सालों में गौर करें तो 16 फरवरी का दिन सबसे गर्म रहा। साल 2024 में 15 फरवरी को अधिकतम पारा 26 डिग्री दर्ज किया गया था। जबकि न्यूनतम पारा 13 डिग्री। 2020 व 21 में अधिकतम ताप 29 व 29.3 डिग्री तक पहुंचा था। कुछ ऐसा ही गर्म मौसम 2016 में रहा था। उस साल भी इस तारीख को अधिकतम पारा 30 तो न्यूनतम 13 डिग्री दर्ज किया गया था। गुरुवार को 6.53 बजे सूर्योदय हुआ। इसके बाद घंटे-दर-घंटे सूरज ने शहर पर चढ़ाई की। 10.30 बजते ही धूप के तेवरों ने बंदों को छांव तलाशने पर...