गौरीगंज, दिसम्बर 17 -- जामो,संवाददाता। बीते मंगलवार की रात जामो कस्बे के भादर मार्ग पर स्थित कोल्ड ड्रिंक व मिनरल वाटर की गोदाम विस्फाट में ढह जाने से अंदर बैठकर कुछ काम कर रहे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी ले जाने पर एक युवक को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे घायल का इलाज कर रहा है। घायल युवक द्वारा गोदाम में रखे छोटे गैस सिलेंडर में आग लगने से विस्फोट होने की बात कही गई। हालांकि फारेंसिक टीम व अग्निशमन विभाग द्वारा की गई जांच में सिलेंडर कमरे में सुरक्षित मिला। जांच में कमरे में रखे कार्बन वायर व कैरट के छल्लों में आग लगने से गैस बन जाने से विस्फोट होने की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के अतरावां मजरे भोएं निवासी सुभाष चन्द्र पांडेय ने जिया का पुरवा मजरे जामो निवासी शिव महेश पांडे...