मुजफ्फरपुर, फरवरी 7 -- पारू। कोइरिया जागीर गांव में तेज आवाज में डीजे बजाने से मना करने पर संचालक ने एससी-एसटी एक्ट केस में फंसाने की धमकी दी है। इसको लेकर ग्रामीण मुन्ना कुमार ने डीजे संचालक के खिलाफ थाने में शिकायत की है। मुन्ना कुमार ने पुलिस को बताया कि डीजे संचालक प्रतिदिन तेज आवाज में डीजे बजाता है, जिस कारण पढ़ने-लिखने वाले बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। मना करने पर संचालक ने एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...