हल्द्वानी, मार्च 18 -- हल्द्वानी। हल्द्वानी में तेज गर्मी शुरू हो गई है। यहां अधिकतम तापमान 32-33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में लोगों की मुसीबतें अभी से बढ़नी शुरू हो गई है। सुबह 10 बजे के बाद शाम 5 बजे तक उमस भरी गर्मी होने लगी है। गर्मी से निजात पाने के लिए लोग एसी, कूलर और पंखों का सहारा लेने लगे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक बारिश की संभावना नहीं है। मंगलवार को हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि रात का तापमान भी 16-17 डिग्री के पार पहुंचने लगा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.