बांदा, फरवरी 3 -- बांदा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुंदेलखंड के जनपद बांदा में सुबह से तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई है। मौसम में आई तब्दीली ने ठिठुरन बढ़ा दी है। मंगलवार सुबह से ही घने बादलों के छा जाने से अंधेरा सा छा गया। ऑफिस के लिए लोग छतरी लगाकर पहुंचे। वहीं बांदा बहराइच मार्ग पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। धान खरीद केंद्रों पर किसान धान को भीगने से बचाने के लिए परेशान दिखे। पन्नी और तिरपाल का इंतजाम किया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...