रुद्रप्रयाग, जुलाई 13 -- बांगर क्षेत्र को जोड़ने वाली बरसिर-पौठी-रणधार-बधाणी मोटरमार्ग खोलने का काम तेज गति से चल रहा है। मोटरमार्ग पर बहे स्टील गार्डर पुल के स्थान पर संबंधित विभाग की ओर अस्थायी व्यवस्था की जा रही है। जिससे करीब दस दिनों के भीतर छोटे वाहनों के लिए मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। इधर, मार्ग बंद होने से बांगर क्षेत्र की 13 गांवों को आवाजाही में खासी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। बीते 28 जून कि रात्रि को जखोली ब्लाक के बरसिर-पौठी-बधाणी मोटरमार्ग पर पोण गदेरे पर 45 साल पुराना स्टील गार्डर पुल भारी बारिश एवं अतिवृष्टि के चलते बह गया था। जिससे बांगर क्षेत्र को जोड़ने वाला मोटरमार्ग का सम्पर्क टूट गया था। पिछले 15 दिनों से क्षेत्र की 13 गांवों को आवागमन के साथ ही खाद्यान्न, दवाइयां और रसोई गैस जैसी जरूरी वस्तुओं की आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.