सुपौल, जनवरी 11 -- सुपौल, वरीय संवाददाता सड़क सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत जिला परिवहन कार्यालय में शपथ ग्रहण कार्यक्रम किया गया। इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आम नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में परिवहन विभाग के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी के साथ-साथ स्थानीय वाहन चालकों, ऑटो-रिक्शा, टैक्सी, ट्रक एवं बस चालकों तथा आम नागरिकों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार सज्जन ने प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा से संबंधित शपथ दिलाई। शपथ के दौरान सभी ने संकल्प लिया कि वे यातायात नियमों का पूर्ण पालन करेंगे। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करेंगे। नशे की हालत में वाहन नहीं चलाएंगे। तेज गति, गलत दिशा में वाहन चलाने एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.