कौशाम्बी, फरवरी 11 -- मंझनपुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के भेलखा गांव निवासी सबूले सरोज ने बताया कि मंगलवार की शाम उसका बेटा संदीप कुमार घर के समीप खड़ा था। तभी गांव का सुशील कुमार तेज गति से बाइक चलाते हुए आ रहा था। पीड़ित के बेटे ने उसको गांव के भीतर इतनी तेज बाइक चलाने से मना किया तो उसने गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल करा दिया है। इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.