मुजफ्फरपुर, फरवरी 8 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सिकंदरपुर स्टेडियम के गेट के ठीक सामने तिराहे पर शनिवार को भरभराकर मरीन ड्राइव रोड धंस गया। आवाज से स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई। भागकर लोग घरों से बाहर निकले तो कुछ समझ नहीं आया। फिर कुछ वाहन चालकों ने रोड धंसने की बात कही। देखते ही देखते मौके पर भीड़ लग गई। सीवेरज पाइपलाइन से जुड़े मेनहोल के आसपास करीब 10 फीट लंबाई और पांच फीट चौड़ाई में सड़क धंसी है। दो तरफ दरार बन गई है। छह इंच से अधिक धंसान है। सूचना मिलते ही मौके पर पथ निर्माण विभाग (आरसीडी) के एई व अन्य इंजीनियरों की टीम पहुंची। बाद में कार्यपालक अभियंता के स्तर पर मीटिंग हुई। फिलहाल सड़क धंसान के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। दरअसल, पिछले साल स्मार्ट सिटी के सीवरेज सिस्टम व अंडरग्राउंड मेन स्ट्रॉर्म वाटर ड्रेनेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.