कौशाम्बी, फरवरी 14 -- भरवारी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह अचानक तेज आवाज के साथ राजधानी एक्सप्रेस रुक गई। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। तकनीकी खामी आने पर राजधानी रुकी थी। टेक्निकल टीम ने जांच के बाद ट्रेन को आगे लिए रवाना किया। शुक्रवार सुबह लगभग 6:20 बजे रांची से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस भरवारी रेलवे स्टेशन पर तेज आवाज के साथ रुक गयी। तेज स्पीड में अचानक से ट्रेन के रूकने से यात्रियों को झटके भी लगे। इससे यात्रियों में हड़कंप रहा। वह काफी देर तक ट्रेन को लेकर परेशान रहे। राजधानी में तकनीकी खामी आई थी, इससे ट्रेन रुकी थी। ट्रेन रुकने की सूचना पर स्थानीय जीआरपी के जवान भागकर पहुंचे। जांच के बाद टेक्निकल टीम को बुलाया गया। टेक्निकल टीम ने तकनीकी समस्या को दूर किया। करीब 15 मिनट बाद ट्रेन को आगे लिए रवाना किया गया। इसके बाद यात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.