आगरा, अप्रैल 19 -- मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। गत शुक्रवार की देरशाम आई तेज आंधी व बारिश के बाद रात में बिजली गुल हो गई। बारिश से तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट जरूर हुई है लेकिन लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। शनिवार की सुबह से ही लोगों को उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ा। तेज आंधी व बारिश के बाद भी दिन में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। शनिवार की देरशाम आई तेज आंधी व बारिश के बाद शहर व कस्बों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली नहीं होने से लोगों रात में उमसभरी गर्मी ने काफी परेशान किया। शनिवार की अलसुबह बिजली अपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। शहर व कस्बों में दोपहर के समय बाजारों व गलियों में सन्नाटा पसरा रहा। हाइवे व सड़कों पर भी दोपहर के समय दो पहिया चालकों की संख्या काफी कम नजर आई। भीषण गर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.