आगरा, मई 26 -- जनपद में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। रविवार की अलसुबह तेज आंधी व गरज के साथ हई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। मोहनपुरा, सोरों और अमांपुर क्षेत्र में करीब एक घंटे बारिश हुई। दिन में भी आसमान में बादल छाए रहे। रविवार की अलसुबह पांच बजे अचाकन तेज आंधी व आसामन में गड़गड़ाहट के साथ तेज बारिश ने दस्तक दे दी। बारिश की वजह से कई गांवों में जलभराव की स्थित भी बनी। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नालियों की गदंगी सड़कों पर आ गई। दिन में भी आसमान में बादल छाए और दोपहर बाद धूप भी निकली। शाम होते ही आसमान में फिर बादल छाना शुरू हो गए। बारिश से अधिकतम तापमान में गिरावट हुई। दोपहर बाद अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा है। मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.