संभल, जून 14 -- संभल, संवाददाता। जनपद में बीते कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से जहां आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से ही आसमान में बादल मंडराने लगे और दोपहर होते-होते तेज आंधी ने पूरे जिले को अपनी चपेट में ले लिया। कई स्थानों पर आंधी के चलते पेड़ टूटकर सड़कों पर गिर गए। जिससे यातायात कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रिकार्ड किया गया। जनपद में भीषण गर्मी व तेज धूप की वजह से बीते कई दिनों से तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच रहा था। गुरुवार को तापमान 44 डिग्री से अधिक पहुंच गया था। बढ़ते तापमान से लोग गर्मी से दिनभर पसीना पसीना हो रहे थे। शुक्रवार की सुबह में अनाचक मौसम ने करवट ली। सुबह से आसमान में बादल छाने लगे। तेज हवा के बाद जिले के वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.