आगरा, जून 2 -- मौसम ने एक बार फिर करवट बदली दिन में आसमान में बादल छाए रहे। शाम के समय आई आंधी से मौसम सुहाना हो गया। आंधी के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। रविवार की सुबह से ही सूरज के तल्ख तेवर शुरू हो गए। दोपहर बाद अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तो आसमान में बादल छाना शुरू हुए। बादलों के साथ ही हवा की गति भी तेज हो गई। शाम के समय तेज आंधी आई तो तापमान में थोड़ी गिरावट हुई। करीब 20 मिनट तक चली तेज हवाओं के बाद आंधी शांत हो गई। दोपहर के समय लोगों को जरूर तपनभरी गर्मी से लोग परेशान रहे। शहर व कस्बों के बाजारों में दोपहर के समय ग्राहकों की संख्या कम हो गई। शाम के समय लोग खरीददारी के लिए बाजारों में आए। न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बना हुआ है। मौसम विभाग ने तीन दिन आंधी व बारिश की संभावना व्यक्त की है। मौसम व...