मधुबनी, दिसम्बर 9 -- मधुबनी। तेजी से पारा लुढ़कने लगा है। इससे ठंड बढ़ने लगी है। जिले में न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है। अधिकतम तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। पिछले दो दिनों से न्यूनतम तापमान में अधिक गिरावट हुई है। इससे सुबह में ठंड का कहर ज्यादा असरदार महसूस हो रहा है। वैसे दिन में धूप निकलने से ठंड से थोड़ी राहत मिल रही है। शाम ढलने के साथ ठंड बढ़ जा रही है। पछुआ हवा चलने से ठंड का असर अधिक हो जाती है। रात में ठंड अधिक महसूस होती है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले तीन दिनों का औसत अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 25.3 एवं 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा। औसत सापेक्ष आर्द्रता 91.0 प्रतिशत सुबह में एवं दोपहर में 58.0 प्रतिशत, हवा की औसत गति 5.2 कि.मी. प्रति घंटा एवं दैनिक वाष्पन 1.5 मि.मी. तथा सूर्य प्रकाश अवधि औसतन 5.0 घन्टा प्रति दिन रिकार्ड किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.