रांची, मार्च 10 -- Jharkhand Weather: राजधानी समेत झारखंड में अगले पांच दिनों के दौरान गर्मी बढ़ सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान में तेजी से वृद्धि होने का अनुमान है। इस दौरान राजधानी समेत राज्य के विभिन्न जिलों में अधिकतम तापमान में पांच से छह डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना व्यक्त की गई है। लेकिन, 14 मार्च से मौसम में बदलाव होने के संकेत हैं। बादल छाने का अनुमान व्यक्त किया जा रहा है। इस दौरान हल्की बारिश की भी संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, देश में पिछले दिनों पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमालय के तरायी क्षेत्रों में हुई बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी का असर बाद के दिनों में झारखंड में पड़ा। इससे यहां के तापमान में कमी आई और रात के ठंड में इजाफा हुआ। लेकिन, अब उसका असर खत्म होने को है। आसमान साफ है और अब ठंडी हवा का रुख खत्म ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.