नई दिल्ली, दिसम्बर 13 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी समेत पूरे एनसीआर क्षेत्र के प्रदूषण स्तर में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने पूरे एनसीआर क्षेत्र में ग्रैप तीन (ग्रैडेड रिस्पांस एक्शन प्लाान) की पाबंदियां लागू कर दी हैं। इससे निजी निर्माण व ध्वस्तीकरण कार्यों की ज्यादातर गतिविधियों पर रोक लग गई हैं। आयोग के मुताबिक, शुक्रवार की शाम चार बजे दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 349 के अंक पर रहा था। रात के समय इसमें तेज बढ़ोतरी देखने को मिली और शनिवार की सुबह नौ बजे यह सूचकांक 401 के स्तर पर पहुंच गया। इस स्तर की हवा को गंभीर श्रेणी में रखा जाता है। आयोग के मुताबिक हवा की धीमी गति, स्थिर वातावरण और मौसम संबंधी प्रतिकूल परिस्थितियों के चलते प्रदूषक कणों का विसर्जन धीमा हो रहा है और वे ज्यादा देर ...