प्रयागराज, जुलाई 22 -- गंगा-यमुना का जलस्तर घटने का क्रम मंगलवार को भी जारी रहा। गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद जानमाल का नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन जहां तक बाढ़ का पानी गया, वहां कीचड़ और बदबू से लोग परेशान हैं। जलस्तर में गिरावट पर गौर करें तो पिछले 24 घंटे (सोमवार सुबह आठ बजे से मंगलवार सुबह आठ बजे तक) फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 64 सेमी, छतनाग में 52 सेमी कम हुआ। इसी अवधि में नैनी में यमुना का जलस्तर 70 सेमी कम हुआ। सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक गंगा के घटने की गति थोड़ी बढ़ी और यमुना की कम हो गई। आठ घंटे में फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 25 सेमी, छतनाग में 20 सेमी कम हुआ। वहीं नैनी में यमुना का जलस्तर सिर्फ 10 सेमी घटा। सिंचाई विभाग (बाढ़ प्रखंड) कंट्रोल रूम के आंकड़ों पर गौर करें तो कुछ दिन गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने की संभावना नहीं है। यमुमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.