रांची, दिसम्बर 24 -- राजधानी समेत झारखंड के अधिकांश जिलों में बुधवार से कुहासा कम होने की संभावना व्यक्त की गई है। लेकिन, राज्य के उत्तर-पूर्व स्थित संताल और दक्षिण-पूर्व स्थित कोल्हान के सभी जिलों में घना कुहासा छाने की चेतावनी जारी की गई है। पलामू, उत्तरी और दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल में कुहासा कम होने से न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री कमी आ सकती है। रांची का अधिकतम तापमान 23.2 और न्यूनतम 9.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि, लोहरदगा में ठंड सबसे अधिक रही। यहां पारा 5.4 डिग्री दर्ज किया गया। कांके क्षेत्र में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम ठंडा रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं हवा की गति 2.6 किमी प्रतिघंटे रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के वैज्ञानिक रमेश कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.