रांची, नवम्बर 7 -- Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में ठंड धीरे-धीरे बढ़ रही है। राजधानी समेत राज्य के दक्षिणी जिलों में ठंड अधिक है। इन जिलों में सुबह में कनकनी बढ़ गयी है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार से ठंड और बढ़ेगी। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि संताल और उत्तर के कुछ जिलों में अपेक्षाकृत कम ठंडा है। इन जिलों का न्यूनतम तापमान दक्षिणी जिलों की तुलना में चार से पांच डिग्री तक अधिक है। राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। लेकिन, शनिवार से न्यूनतम तापमान में तेजी से कमी आने की संभावना व्यक्त की गई है। इस दौरान कुहासा भी बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में रांची, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, बोकारो में न्यूनतम तापमान 13 से 16 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। रांची का 15.3 डिग्री रहा। वहीं, संताल के छह जिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.