देवघर, जुलाई 9 -- देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना क्षेत्र के जगन्नाथी गांव निवासी नंदकिशोर यादव ने पिता की मौत को लेकर अज्ञात वाहन चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है। बताया कि एक सप्ताह पूर्व पिता रघु यादव सड़क किनारे जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने तेजी और लापरवाही से चलते हुए उन्हें धक्का मार दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया था। लगातार 7 दिनों तक उनका इलाज चला। लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हो पाया और अंततः उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर अज्ञात वाहन के बारे में पता लगाने में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.