रुडकी, जनवरी 7 -- खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नौंवी की छात्रा युवक ने तेजाब फेंकने की धमकी, छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट पर स्कूल छोड़ दिया। छात्रा के पिता ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी तीन जनवरी को खानपुर क्षेत्र में एक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जा रही थी। लेकिन इसी बीच गांव के ही एक युवक ने उसकी बेटी का पीछा कर रास्ता रोक लिया और उसका हाथ पकड़ कर अश्लील बातें करने लगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...