हापुड़, फरवरी 19 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में दुष्कर्म के बाद उत्पीड़न से तंग आकर तेजाब पीने वाली नगर निवासी 17 वर्षीय किशोरी की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में मृतका की मां की तहरीर पर एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री कक्षा 12 वीं कक्षा की छात्रा थी। आरोप है कि मोहल्ले का ही कामिल पिछले करीब चार वर्षों से बहला-फुसलाकर पुत्री के साथ शारीरिक संबंध बनाता आ रहा था। जब इस बात की जानकारी परिजन को हुई तो उन्होंने कामिल और उसके पिता को समझाया, लेकिन युवक ने मिलना-जुलना बंद नहीं किया। बीते कुछ समय से कामिल ने पुत्री को मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.