अमरोहा, जून 9 -- जोया। घरेलू क्लेश में तेजाब का सेवन करने वाली विवाहिता की उपचार के दौरान मेरठ में मौत हो गई। परिजनों ने सोमवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस को फिलहाल कोई सूचना नहीं दी गई है। घटना कस्बा डिडौली की है। यहां पर एक किसान का परिवार रहता है। दो साल पहले उसकी शादी क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के साथ हुई थी। दंपति के एक सात महीना की बेटी है। घरेलू क्लेश के चलते शुक्रवार रात में विवाहिता ने घर में रखे तेजाब का सेवन कर लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे स्थानीय एक अस्पताल में भर्ती कराया था। रेफर किए जाने पर परिजन बाद में बेहतर उपचार के लिए उसे मेरठ ले गए थे। रविवार रात वहां उपचार के दौरान विवाहिता की मौत हो गई। सोमवार को परिजनों ने शव घर लाकर मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया। विवाहिता की मौत से परिजनों में कोहराम मचा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.