मेरठ, जून 12 -- मेरठ। लिसाड़ी गेट की खुशहाल कॉलोनी में तेजाब पीने वाली महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया और हंगामा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति और सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, इस मामले में बाकी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शालीमार गार्डन कॉलोनी निवासी रहीसुद्दीन ने अपनी बेटी फरहाना का निकाह करीब डेढ़ साल पहले खुशहाल कॉलोनी निवासी जुबैर के साथ की थी। जुबैर चिनाई ठेकेदार है। फिलहाल कुछ समय से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। आरोप है कि दहेज के लिए फरहाना को परेशान किया जा रहा था। इसी के चलते रविवार को फरहाना ने तेजाब पी लिया। इसके बाद फरहाना को गंभीर हालत में हापुड़ रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.