जमशेदपुर, नवम्बर 14 -- जमशेदपुर। जुगसलाई नगर परिषद की लापरवाही से बागबेड़ा के डीबी रोड स्थित तेजाब नाला पर दिनभर जाम लगता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, नाला के पुल पर कचरा के ढेर के कारण जाम की स्थिति बन जाती है। इससे नगर परिषद के स्वच्छता अभियान की पोल खुल रही है, क्योंकि एक जगह साफ कर नगर परिषद के कर्मचारी दर्जनों फोटो वायरल करते हैं, ताकि स्वच्छता का संदेश और कार्य की उपलब्धि स्थानीय निवासियों और प्रशासन तक पहुंचे। जबकि कई क्षेत्र की सड़कों की सफाई पर नगर परिषद का ध्यान नहीं जाता। लोगों ने बताया कि नगर परिषद सप्ताह में एक या दो दिन नाला के पुल पर से कचरा हटाती है। कचरा के कारण नाला की चौड़ाई आधा हो गई और लोगों द्वारा दो-चार पहिया वाहनों को कचरा के ढेर पर नहीं चढ़ाने से जाम लगता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.