बांका, जून 16 -- बांका। एक संवाददाता जिले में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला द्वारा विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है। यह आदेश बिहार नगर सेवा संहिता की धारा 163 के अंतर्गत पारित किया गया है। संशोधित समय के अनुसार आंगनबाड़ी एवं पूर्व-प्राथमिक केंद्र: सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक संचालित होंगे। 10:00 बजे के बाद सभी गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया जाता है। कक्षा 8 तक के विद्यालय अब सुबह 11:00 बजे तक ही संचालित किए जाएंगे। 11:00 बजे के बाद सभी गतिविधियों पे प्रतिबंध लगाया जाता है। उपरोक्त आदेश 15.06.2025 को पारित किया गया है तथा यह 16.06.2025 से 21.06.2025 तक प्रभावी रहेगा। जिला प्रशासन ने यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है, ताकि अत्यधिक गर्मी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.