लखनऊ, अप्रैल 25 -- तेजस एक्सप्रेस में यात्रियों को खराब आलू-पराठे परोसे गए। कटलेट बासी था, सेब जूस भी स्वादिष्ट नहीं था। नाराज यात्री ने रेलवे से शिकायत की। खास बात यह है कि चार दिन पहले तेजस में यात्रियों को बासी समोसा परोस दिया गया था। लखनऊ जंक्शन से नई दिल्ली के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस यात्रियों की पसंदीदा ट्रेनों में शुमार है। ट्रेन का संचालन आईआरसीटीसी द्वारा किया जाता है, लेकिन खानपान को लेकर ट्रेन में शिकायतों का अंबार लग रहा है। आए दिन खाने को लेकर यात्री शिकायत कर रहे हैं। ताजा मामला गुरुवार का है। यात्री मोहित परिजनों व दोस्तों के साथ ट्रेन की चेयरकार बोगी सी-5 में सफर कर रहे थे। उन्होंने बताया कि लखनऊ जंक्शन से नई दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 82501 तेजस एक्सप्रेस की चेयरकार बोगी में वह सवार हुए। रास्ते में जब उन्हें नाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.