लखनऊ, जनवरी 27 -- लखनऊ से दिल्ली जाने वाली तेजस एक्सप्रेस के वाशरूम में एक महिला यात्री घायल हो गई। कोच में दवा की कोई व्यवस्था न होने पर महिला यात्री के पुत्र ने रेलवे से नाराजगी जताई है। रेलवे के एक्स पर अनुराग अग्रवाल ने पोस्ट कर बताया कि उनकी मां तेजस एक्सप्रेस के सी-9 कोच में दिल्ली तक की यात्रा कर रही थीं। वाशरूम का इस्तेमाल करने के दौरान उसमें निकले नुकीले मेटल के कारण उनके हाथों में कुछ जगहों पर कट लग गया, जिससे खून बहने लगा। कोच के स्टाफ ने मदद तो की, लेकिन मौके पर किसी प्रकार की दवा नहीं उपलब्ध हो सकी। कहा कि इमरजेंसी दवाएं न रखना रेलवे की घोर लापरवाही दर्शाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...