शाहजहांपुर, फरवरी 23 -- श्री शंकर मुमुक्षु विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा आठ के छात्र तेजस भदौरिया का यात्रा-वृत्तांत एनसीईआरटी की ई-पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। उनका लेख "वोकल फॉर वोकल:शाहजहांपुर" अक्टूबर 2025 अंक 'सपनों की उड़ान' में शामिल किया गया है। यह ई-पत्रिका एनसीईआरटी और शिक्षा मंत्रालय द्वारा प्रकाशित की जाती है। लेख में शाहजहांपुर की संस्कृति, खानपान और ऐतिहासिक विरासत का उल्लेख किया गया है। विद्यालय अध्यक्ष स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती, सचिव अशोक अग्रवाल और प्रधानाचार्या डा. मेघना मेहंदीरत्ता ने छात्र को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...