गंगापार, जनवरी 9 -- उग्रसेनपुर क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित जिला पंचायत इंटर कॉलेज के खेल मैदान में खेले जा रहे स्व.राहुल प्रताप सिंह कैश मनी क्रिकेट प्रतियोगिता के अन्तर्गत पहला क्वार्टर फाइनल मैच क्रिकेट तेजस इलेवन उग्रसेनपुर बनाम ट्रॉस्को पावर लखनऊ के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए तेजस इलेवन उग्रसेनपुर ने निर्धारित 20 ओवर में 131 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। बाद में बल्लेबाजी करते हुए ट्रॉस्को पावर लखनऊ की पूरी टीम 86 रनों पर आल आउट हो गई। इस मौके प्रमुख रूप टूर्नामेंट के आयोजक अजीत पांडेय, चंद्र प्रकाश यादव, दीपू सिंह, हरिओम यादव, कप्तान पांडेय, कॉमेंटेटर दारा पांडेय, वसीम, गौरव गुप्ता, अंशु पांडेय अर्पित शर्मा, आयुष, विशिष्ट अतिथि राजकुमार यादव, प्रकाश यादव, राकेश नेता, शेखर पांडेय, विनय दुबे, रविंद्र कनौजिया आदि उपस्थित रहे...