गंगापार, जनवरी 2 -- खेल में आपसी भाईचारे के साथ प्रतिस्पर्धात्मक होना चाहिए। खेल से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। उक्त बातें वरिष्ठ समाज सेवी गरुण पांडेय ने उग्रसेनपुर के जिला पंचायत इंटर कॉलेज खेल मैदान पर आयोजित कैश मनी क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कही। विशिष्ट अतिथि कांग्रेस के जिला महासचिव संतोष सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एक दूसरे से जोड़ते हैं इसको निरंतर चलना चाहिए। उद्घाटन मैच तेजस इलेवन उग्रसेनपुर बनाम एसीसी शहाबपुर के मध्य मैच हुआ। टॉस जीत कर तेजस 11 ने निर्धारित 18 ओवर में बलराम यादव 19 गेंद पर 29 रनों की बदौलत 204 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। बाद में बल्लेबाजी करते हुए एसीसी शहाबपुर की पूरी टीम 118 रनों पर आल आउट हो गई। शानदार गेंदबाज़ी करते हुए सत्यम 3/ओवर में 3 विकेट 7 रन की बदौलत मैन आ...