पटना, जून 10 -- बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने राज्य में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने अपने एक्स पोस्ट में सोमवार को पटना में हुए डबल मर्डर का मुद्दा उठाया है। तेजस्वी यादव ने इस डबल मर्डर के वायरल वीडियो को शेयर करते हुए नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोला। जो वीडियो राजद नेता ने शेयर किया है उसमें एक शख्स हाथ में पिस्टल लहराता नजर आ रहा है। पटना में डबल मर्डर का वीडियो शेयर करते हुए तेजस्वी यादव ने लिखा, '20 वर्षों के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की नाक के नीचे राजधानी पटना में सत्ता संरक्षित अपराधियों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर माँ-बेटी और पिता को गोली मारी जिसमें माँ-बेटी की दुःखद मौत हो गई और पिता गंभीर अवस्था में है। इसलिए ही मैं कहता हूँ कि इस 20 ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.